लखनऊ में आयोजित मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को दिखाया गया सजीव प्रसारण
दिनांक: 1 मई 2026 : आज अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के श्रम विभाग के तत्वावधान में जिला पंचायत सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री पवन कुमार गंगवार एवं मुख्य विकास अधिकारी (CDO) श्री विशाल कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में 150 से अधिक श्रमिकों ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित श्रमिकों को इस अवसर पर श्रम विभाग के सहायक प्रोफेसर ऐश्रम आयुक्त श्री सतीश कुमार द्वारा श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा आवेदन प्रक्रिया एवं उससे मिलने वाले लाभों पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के दौरान सहायक श्रम आयुक्त ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के महत्व को बताते हुए श्रमिकों को उनके अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने श्रमिकों से अपील की कि वे अपना श्रम पंजीकरण अवश्य कराएं, ताकि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का पूर्ण लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बीमा, पेंशन एवं आवास जैसी सुविधाएं श्रमिकों के जीवन को सुरक्षित और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम में श्रमिकों को सुरक्षित कार्य वातावरण, न्यूनतम मजदूरी, निर्धारित कार्य समय तथा महिलाओं एवं बाल श्रमिकों के अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल सहभागिता की गई, जिसमें श्रमिक कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों को सभी ने सुना।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा कुछ श्रमिकों को मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में श्रम विभाग एवं आस्था संस्था की टीम के सदस्य मौजूद रहे।







