Search
Close this search box.

15 जून को बलिया में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, निजी कंपनी में मिलेगा नौकरी का अवसर

बलिया । बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय बलिया द्वारा 15 जून 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला योगेन्द्र नाथ प्राइवेट आईटीआई, आवास विकास कॉलोनी, हरपुर, बलिया में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित होगा।

जिला सेवायोजन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, निदेशक सेवायोजन उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी हीरा मोटर कॉर्प लिमिटेड प्रतिभाग करेगी। कंपनी द्वारा 10वीं पास एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को राजस्थान के नीमराना स्थित कार्यस्थल पर नियुक्ति दी जाएगी।

अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित युवाओं को लगभग 19,988 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।

जिला सेवायोजन कार्यालय ने पात्र एवं इच्छुक युवाओं से निर्धारित तिथि पर आवश्यक शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें