Search
Close this search box.

फूलपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

वाराणसी । कमिश्नरेट पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत फूलपुर थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। गोमती जोन की पुलिस उपायुक्त नीतू काद्दयान के निर्देशन एवं थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह की सक्रियता से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। यह कार्रवाई नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में की गई।

पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 14 अप्रैल को खालिसपुर रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी की गई। दोपहर करीब 2 बजे पुलिस टीम ने स्टेशन से लगभग 100 मीटर पहले अभियुक्त आसिफ उर्फ अच्छे, निवासी रोहनियां, को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 64(2)(m) तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह पीड़िता से शादी करना चाहता था और इसी कारण उसे भगाकर ले गया था। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार यादव, हेड कांस्टेबल दिवाकर गुप्ता और संजय कुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में भय का माहौल है और जनता ने पुलिस टीम की सराहना की है।

Leave a Comment

और पढ़ें