Search
Close this search box.

गेहूं खरीद केंद्रों पर डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर का औचक निरीक्षण

मीरजापुर। जिलाधिकारी मीरजापुर श्री पवन कुमार गंगवार, आईएएस के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर श्री गुलाब चन्द्र ने आज दिनांक 15.04.2026 को मंडी समिति मीरजापुर स्थित गेहूं खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।


मंडी समिति में कुल 06 गेहूं खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें मार्केटिंग शाखा के 04 केंद्र, मंडी समिति का 01 केंद्र एवं एफसीआई का 01 केंद्र शामिल हैं।


निरीक्षण के दौरान पाया गया कि केवल मार्केटिंग शाखा के केंद्र प्रथम/द्वितीय पर केंद्र प्रभारी कु० आकांक्षा शुक्ला द्वारा गेहूं खरीद प्रारंभ की गई है। उक्त केंद्र पर 58 कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी है।

एसडीएम सदर द्वारा एफसीआई, मंडी समिति एवं मार्केटिंग शाखा के शेष 05 केंद्र प्रभारियों को तत्काल गेहूं खरीद प्रारंभ करने के सख्त निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी मीरजापुर द्वारा शासन के निर्देशों के क्रम में सभी गेहूं खरीद केंद्रों पर तत्काल खरीद प्रारंभ कराने हेतु केंद्रों के निरीक्षण के आदेश दिए गए हैं। उक्त निर्देश के अनुपालन में एसडीएम सदर द्वारा मंडी के आधा दर्जन केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

मौके पर केंद्र प्रभारी कु० आकांक्षा शुक्ला, कु० प्रीतिका दुबे, श्री आकाश मिश्रा एवं श्री रामा आधार उपस्थित पाए गए।

केंद्र प्रभारी श्री अजय यादव एवं श्री मोहन लाल के संबंध में अवगत कराया गया कि वे बारदाने के संकलन हेतु गए हुए हैं।

शासन द्वारा निर्गत गाइडलाइन के अनुसार सभी केंद्र प्रभारियों को तत्काल गेहूं खरीद प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। सभी केंद्र प्रभारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि गेहूं की खरीद सीधे किसानों से ही की जाए। केंद्रों पर लगातार औचक निरीक्षण/छापामारी जारी रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें