गाजीपुर । जनपद के बिरनो ब्लॉक अंतर्गत मरदह थाना क्षेत्र की कोडरी ग्राम सभा में प्रधान प्रतिनिधि अजीत कुमार सिंह ने “मां के नाम एक वृक्ष” अभियान से प्रेरित होकर अपने परिवार और मां के नाम पर 25 पौधे लगाए। वृक्षारोपण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
प्रधान प्रतिनिधि अजीत कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में वृक्षारोपण के लिए लोगों को लगातार प्रेरित किया जा रहा है। उसी प्रेरणा से उन्होंने 25 पौधे लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम आज पेड़ों की रक्षा नहीं करेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और संतुलित पर्यावरण नहीं मिल पाएगा।
लगातार पेड़ों की कटाई से वातावरण और जलवायु पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।उन्होंने ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों और देशवासियों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार या मां के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी देखभाल भी करे।

उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प होना चाहिए— ,, पेड़ लगाए पेड़ बचाएं, पेड़ न काटें,, यही प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सच्ची जिम्मेदारी है।
ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।
रिपोर्टिंग मरदह धमेंद्र कुमार।






