Search
Close this search box.

आगरा: सरकारी स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे शिक्षक निलंबित, वीडियो वायरल होने पर विभाग ने की कार्रवाई

आगरा । के फतेहाबाद क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय तिवाह में एक सहायक अध्यापक के कथित रूप से शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सहायक अध्यापक हरमेश कांत नशे की हालत में विद्यालय पहुंचे, जहां मौजूद किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ लिया।

इस दौरान उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने हरमेश कांत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

शिक्षा विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में सरकारी विद्यालयों की कार्यप्रणाली को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें