Search
Close this search box.

पत्नी ने भाइयों संग मिलकर पति को लाठियों से पीटा, रायबरेली का वीडियो वायरल

रायबरेली । उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से घरेलू विवाद का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला डीह थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव का बताया जा रहा है, जहां एक महिला ने अपने भाइयों के साथ मिलकर अपने पति की लाठियों से जमकर पिटाई कर दी।

वायरल वीडियो में एक साला अपने जीजा को मजबूती से पकड़कर खड़ा दिखाई दे रहा है, जबकि पत्नी लगातार उस पर लाठियां बरसाती नजर आ रही है। इस दौरान पीड़ित पति मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, विवाद की वजह और पुलिस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Leave a Comment

और पढ़ें