
Varanasi: पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से रेप और फिर उसकी हत्या के विरोध में बीएचयू(BHU) के रेजीडेंट डॉक्टर्स ने मंगलवार से एक बार फिर हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इस दौरान केवल इमरजेंसी सेवाएं ही संचालित की जाएंगी। रेजीडेंट डॉक्टर वेलफेयर सोसाइटी ने सोमवार को हड़ताल का आह्वान किया।
सोसाइटी द्वारा जारी एक खुले पत्र में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल के डॉक्टर न्याय की मांग को लेकर 65 दिनों से हड़ताल पर हैं और अब 200 घंटे से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। बावजूद इसके, सरकार और प्रशासन ने न तो पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कोई ठोस कदम उठाया है, न ही डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की है। रेजीडेंट डॉक्टरों ने कहा कि जब तक उनकी पांच सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
गौरतलब है कि इससे पहले भी आईएमएस बीएचयू के रेजीडेंट डॉक्टर 13 से 23 अगस्त तक हड़ताल पर रहे थे, जिसके चलते चिकित्सा सेवाओं पर बड़ा असर पड़ा था।

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।