Search
Close this search box.

विश्व वृक्षारोपण दिवस पर वाराणसी में हरियाली का संकल्प, नगर निगम ने शुरू किया 30 हजार पौधे लगाने का अभियान

वाराणसी । में विश्व वृक्षारोपण दिवस के अवसर पर नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृहद अभियान की शुरुआत की। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आदित्य नगर पोखरे पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर अशोक कुमार तिवारी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा तथा नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।

इस दौरान अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। महापौर ने बताया कि नगर निगम ने इस वर्ष शहर में लगभग 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान के प्रथम चरण में आदित्य नगर पोखरे के आसपास मौलश्री, पीपल, बरगद, अशोक और अमलताश सहित विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में पार्षदों, भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद महापौर और नगर आयुक्त ने सरायनंदन वार्ड का दौरा कर नगर निगम द्वारा कराए जा रहे नाला सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता और प्रगति को संतोषजनक बताते हुए उन्होंने सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। नगर निगम की यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वच्छ और हरित वाराणसी के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें