Search
Close this search box.

रेस्टोरेंट मारपीट कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक आरोपी हिरासत में; अन्य की तलाश में लगातार दबिश

चन्दौली । के डीडीयू नगर स्थित जायसवाल स्कूल के समीप रेस्टोरेंट में हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ आरोपियों के संभावित ठिकानों और घरों पर दबिश दी। अभियान के दौरान एक आरोपी को हिरासत में लिया गया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने जायसवाल स्कूल के पास स्थित एक घर से आरोपी को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सभी चौकी प्रभारी मौजूद रहे। थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में अलीनगर पुलिस ने भी सहयोग किया।

पुलिस का कहना है कि गैंग बनाकर व्यापारियों को धमकाने और क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस के सख्त रुख का स्वागत किया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तक अभियान जारी रहेगा।

संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।

Leave a Comment

और पढ़ें