Search
Close this search box.

वाराणसी: विश्व वानिकी दिवस पर रोहनिया विधायक ने किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ, 30 हजार पौधा लगाने का लिया संकल्प

वाराणसी: विश्व वानिकी दिवस पर रमना एस टी पी के जल निगम प्लांट के कैंपस में शुक्रवार को पौधरोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आईएफएस रविंद्र कुमार की अध्यक्षता तथा सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल सिंह एवं वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा डीएफओ स्वाति श्रीवास्तव व रेंजर दिवाकर दुबे रहे। जिन्होंने अपने हाथों से मियांवाकी पद्धति से 30 हजार पौधा लगाने की अभियान की शुरूआत की।

विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि इस तरह का पौधा रोपण करके काशी को हरा भरा एवं स्वस्थ बनाकर प्रदेश में अपना एक उच्च स्तरीय हरीतिमा का स्थान बनायेगी। जिसके दौरान गंगा हरीतिमा अभियान के ब्रांड एंबेसडर अनिल सिंह ने पौधारोपण की सुरक्षा, स्वच्छता एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई।

रवि कुमार सिंह आईएफएससी ने सभी छात्रों एवं शिक्षकों को मियावाकी पद्धति से पौधा रोपण व उसके संरक्षण के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। एसडीओ वन विभाग स्वाति श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी लोगों को अपने-अपने मां के नाम पर पौधे लगाने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान एसडीओ वन विभाग राकेश कुमार, ग्राम प्रधान रमना अमित कुमार, शिशु मंदिर के अध्यापक और छात्र गण शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश