
वाराणसी: मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के जलाली पट्टी में उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात तीन युवक और एक युवती पहुंचकर एक युवक को मारने लगे।
यह घटना देख आस पास के लोग जब मनबढ़ो के पास पहुंचे तो सभी भाग खड़े हुए। चोटिल सिंकंदर कुमार उम्र 24 वर्ष चाय विक्रेता है।
जिसे अज्ञात तीन लड़के व एक लड़की अचानक हमला करके भाग गए। आस- पास लोगों के अनुसार युवक को खलबत्ते व चाकू से वार कर घायल किया गया है। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर पहुची पुलिस ने युवक को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है।

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।