Search
Close this search box.

दिव्यांगजनों व निर्बल असहायों की सेवा करना भगवान की पूजा करने के बराबर फल मिलता है- अदिति पटेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female]
दिव्यांगजनों को वितरण हुआ नि:शुल्क सिलाई मशीन व सहायक उपकरण

राजातालाब। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के हरसोस स्थित दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित चंद्रावती एजुकेशनल विशेष विद्यालय एवं मानसिक मंदित आश्रय प्रशिक्षण केंद्र पर मंगलवार को प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में दिव्यांगजन महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई मशीन एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


जिसमें मुख्य अतिथि सेवापुरी विधायक नील रतन सिंह पटेल नीलू की प्रतिनिधि अदिति पटेल एवं विशिष्ट अतिथि रमेश सिंह प्रभारी समन्यवक अमरावती पुरुषोत्तम राजकीय बहुउद्देशीय दिव्यांग विकास संस्थान एवं बचपन डे केयर सेंटर तथा समाजसेवी अजय कुमार सिंह बंटू ने क्षेत्र से आए हुए दिव्यांगजन महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन, कान की मशीन, आईडी किट, व्हीलचेयर, स्मार्ट कैन, यूडी आईडी आदि अन्य सहायक उपकरण वितरण किया। उपकरण पाने के उपरांत लाभार्थियों का चेहरा खिल उठा।


मुख्य अतिथि अदिति पटेल ने कहा कि दिव्यांगजनों तथा निर्बल असहायों की सेवा करना भगवान की पूजा करने के बराबर पूर्ण फल मिलता है। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन आस्था ने की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सोनी झा, बिंदु यादव, अंशु पाल,आस्था सिंह, रमेश कुमार, विनोद, रिंकू, माधुरी सिंह इत्यादि शिक्षक प्रशिक्षक गण शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें