Search
Close this search box.

सस्ती किताबें और समान शिक्षा नीति लागू करने की मांग, समाजसेवी जाकिर हुसैन ने सरकार से उठाई आवाज

बलिया । जनपद के जिला अधिकारी कार्यालय के सामने मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित पुरानी बुक स्टॉल के प्रोपराइटर एवं समाजसेवी जाकिर हुसैन ने सरकार से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पूरे देश में समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान का उद्देश्य तभी सफल होगा जब हर वर्ग के छात्र-छात्राओं को एक जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सस्ती किताबें उपलब्ध कराई जाएं।

मीडिया से बातचीत के दौरान जाकिर हुसैन ने कहा कि महंगी किताबों के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। सरकार को विद्यालयों में कम कीमत पर पुस्तकें उपलब्ध कराने की ठोस व्यवस्था करनी चाहिए ताकि सभी बच्चों को शिक्षा का समान अवसर मिल सके और देश का शैक्षिक विकास मजबूत हो।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें