Search
Close this search box.

चंदौली: स्वच्छ रेल गाड़ी दिवस पर विशेष सफाई अभियान और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

चंदौली: स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल में मंगलवार को स्वच्छ रेल गाड़ी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत कोचों के फर्श, शौचालय, खिड़कियाँ, हैंडल, सीटें और डस्टबिन की गहन सफाई की गई। साथ ही यात्रियों को बायोटॉयलेट के सही उपयोग, गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण और डस्टबिन के उचित प्रयोग के प्रति जागरूक किया गया।

स्टेशनों पर आयोजित संवाद सत्रों में यात्रियों से उनकी फीडबैक ली गई, जिसमें उन्होंने स्वच्छता की गुणवत्ता, यात्री सुविधाओं और सुधार की संभावनाओं पर अपने सुझाव साझा किए।

रेल प्रशासन ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के आगामी दिनों में भी इसी प्रकार की जन-जागरूकता और सफाई संबंधी गतिविधियाँ निरंतर जारी रहेंगी, जिससे स्वच्छ रेल–स्वच्छ भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें