Search
Close this search box.

बलिया में छात्र संसद चुनाव बना लोकतंत्र का उत्सव, 700 छात्राओं ने चुने अपने प्रतिनिधि

बलिया। स्थित रामरती सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में छात्र संसद चुनाव प्रक्रिया उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुई। विद्यालय में लोकतांत्रिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता के विकास को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस चुनाव में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चुनाव से पूर्व आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्राओं ने अपने विचार एवं योजनाएं प्रस्तुत कीं, जिसके आधार पर विद्यालय परिवार की छात्राओं ने मतदान कर अपने पसंदीदा प्रतिनिधियों का चयन किया।

इस चुनाव में कुल 30 प्रत्याशी मैदान में रहे, जबकि लगभग 700 छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिमा दीदी ने की। प्रथम सहायक श्रीमती उषा दीदी, व्यवस्था प्रमुख श्रीमती प्रियंवदा दीदी तथा शैक्षिक प्रमुख श्रीमती खुशबू दीदी ने चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कराया। पीठासीन अधिकारी के रूप में रसायन विज्ञान की आचार्य एवं अतिथि प्रमुख श्रीमती अंजलि दीदी तथा सामाजिक विज्ञान की आचार्य सुश्री प्रतीक्षा दीदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मतदान संपन्न होने के बाद प्रियंवदा दीदी की देखरेख में मतपेटियों को सुरक्षित रखा गया तथा गुप्त रूप से मतगणना की प्रक्रिया पूरी की गई। छात्र संसद चुनाव के परिणामों की घोषणा 6 मई 2026 को की जाएगी।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें