बलिया । रसड़ा स्थित श्री विष्णु इंटर कॉलेज मुड़ेरा में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने कहा कि शिक्षा ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार है और विद्यार्थियों का प्रोत्साहन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल धनोपार्जन का माध्यम न बनकर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करें, तभी शिक्षा की वास्तविक सार्थकता सिद्ध होगी।
समारोह में हाईस्कूल परीक्षा में 94.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में पांचवां स्थान हासिल करने वाले छात्र शिवम कुमार वर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कुमकुम पांडेय, गोल्डी यादव, प्रीति गुप्ता तथा इंटर की मेधावी छात्राएं पूजा वर्मा और खुशी यादव को भी फूल-माला एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।







