Search
Close this search box.

दिल्ली-एनसीआर में तीन दिवसीय परिवहन हड़ताल, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

दिल्ली। -एनसीआर में 21 से 23 मई तक ऑटो, टैक्सी और कैब चालकों की तीन दिवसीय हड़ताल के चलते सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था प्रभावित रहने की संभावना है। हड़ताल में बड़ी संख्या में ऑटो रिक्शा, टैक्सी और ऐप आधारित कैब चालक शामिल हो रहे हैं। चालक संगठनों का कहना है कि वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

इस दौरान रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, एयरपोर्ट और प्रमुख बाजारों में यात्रियों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक परिवहन साधनों का उपयोग करने और समय से पहले यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें