Search
Close this search box.

सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों ने डीएम से लगाई गुहार, मुआवजा और पुनर्वास की मांग

चन्दौली । के पं० दीनदयाल नगर (मुगलसराय) में सड़क चौड़ीकरण अभियान के दौरान हुई दुकानों और मकानों की तोड़फोड़ को लेकर व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार 12 मई को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं।

व्यापार मंडल ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर वर्षों पुराने प्रतिष्ठानों को हटाया जा रहा है, जिससे अनेक व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि जिन व्यापारियों की दुकानों और मकानों को सड़क चौड़ीकरण में क्षति पहुंची है, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही जो व्यापारी पूरी तरह विस्थापित हो रहे हैं, उनके पुनर्वास और अन्यत्र व्यवस्थित रूप से स्थापित करने की व्यवस्था की जाए।

जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रभावित व्यापारियों के नुकसान की नियमानुसार जांच कराई जाएगी तथा शासन की नीति के अनुसार उचित कार्रवाई करते हुए उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।

संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।

Leave a Comment

और पढ़ें