Search
Close this search box.

गाजीपुर में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 116 ई- रिक्शा सीज, 360 का चालान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद जिला पुलिस अवैध ई-रिक्शा संचालन को लेकर गंभीर हो गई है। यातायात पुलिस कार्रवाई का डंडा चलाना शुरु कर दिया है। आईजी मोहित गुप्ता और पुलिस अधीक्षक डा. ईराज राजा के निर्देश पर गुरुवार को पुलिस ने अभियान चलाकर सैकड़ों ई-रिक्शा पर कार्रवाई का चाबुक चलाया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, क्षेत्राधिकारी सदर शेखर सेंगर और यातायात प्रभारी मनीष कुमार त्रिपाठी ने पुलिस कर्मियों के साथ शहर में अवैध ई-रिक्शा संचालन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 116 ई-रिक्शा को सीज करने के साथ ही 360 ई-रिक्शा का चालान किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से ई-रिक्शा चालकों में अफरा-तफरी मची रही।

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने कहा कि किसी भी हाल में अवैध ई-रिक्शा का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। जो भी नियमों की अनदेखी करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होना तय है। अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें