Search
Close this search box.

वाराणसी: जगतपुर महाविद्यालय में निःशुल्क प्रवेश आवेदन प्रक्रिया शुरू

वाराणसी: जगतपुर महाविद्यालय में समर्थ पोर्टल के माध्यम से 12 मई से प्रवेश आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्र-छात्राएं सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच महाविद्यालय पहुंचकर नि:शुल्क प्रवेश आवेदन पत्र भरवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि छात्रों का आवेदन समर्थ पोर्टल के साथ-साथ महाविद्यालय के पोर्टल पर भी पूरी तरह नि:शुल्क भरा जाएगा। विद्यार्थियों से केवल महाविद्यालय द्वारा निर्धारित शुल्क ही लिया जाएगा।

प्राचार्य ने छात्रों से अपील की कि वे बाहर पैसे देकर फॉर्म न भरवाएं और महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही नि:शुल्क आवेदन सुविधा का लाभ उठाएं।

Leave a Comment

और पढ़ें