Search
Close this search box.

अयोध्यापुर सिरसा में ग्राम चौपाल पूर्व कैंप आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान

राजातालाब । विकासखंड आराजी लाइन क्षेत्र के अयोध्यापुर सिरसा प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को शासन के निर्देशानुसार ग्राम चौपाल पूर्व कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया गया।

कैंप में पशुपालन, कृषि, समाज कल्याण, खाद्य सुरक्षा, ग्राम विकास, पंचायती राज, स्वास्थ्य, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्योग, उद्यान और श्रम विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं संबंधित विभागों के समक्ष रखीं, जिनमें से कई का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। जिन शिकायतों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें जांच के लिए दर्ज कर अगली ग्राम चौपाल से पहले निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम में जिला पशु चिकित्सा अधिकारी वाराणसी तथा उपयुक्त श्रम एवं रोजगार वाराणसी जिला स्तरीय अधिकारी के रूप में मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी ने अपनी टीम, सहायक विकास अधिकारियों एवं ग्राम सचिवों के साथ उपस्थित रहकर लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान कराया। कैंप के आयोजन से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं और योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें