Search
Close this search box.

रात में बंद रहेगा राजघाट पुल, 14 जून से शुरू होगा मरम्मत कार्य

वाराणसी । और चंदौली को जोड़ने वाले करीब 100 वर्ष पुराने राजघाट पुल पर 14 जून से मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा पुल की जर्जर संरचना को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस से अनुमति मांगी गई थी। भारी यातायात दबाव को देखते हुए दिन में कार्य की अनुमति नहीं दी गई, जिसके बाद मरम्मत कार्य केवल रात्रि में कराने का निर्णय लिया गया है।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 14 जून से रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक पुल पर सामान्य वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जबकि पैदल यात्रियों को आने-जाने की अनुमति होगी। दिन के समय पुल पर यातायात सामान्य रूप से संचालित होगा।

राजघाट पुल वाराणसी और चंदौली के बीच प्रमुख संपर्क मार्ग है। पिछले निरीक्षण में पुल की सड़क, विस्तार जोड़ (एक्सपेंशन जॉइंट) और अन्य हिस्सों में तकनीकी खामियां पाई गई थीं। अधिकारियों का कहना है कि मानसून से पहले मरम्मत कार्य पूरा करना आवश्यक है ताकि पुल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्र ने बताया कि पिछली बार दिन में कार्य होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई थी, इसलिए इस बार केवल रात में काम होगा। मरम्मत अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों की जानकारी भी जारी की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें