Search
Close this search box.

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित महिला अभियुक्ता गिरफ्तार, बभनी पुलिस को मिली सफलता

सोनभद्र । जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बभनी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में की गई।

थाना बभनी पर दर्ज मुकदमा संख्या 118/2026, धारा 80(2), 85 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्ता चिंता देवी पत्नी सुरेश कुमार, निवासी ग्राम मनरूटोला, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र को मुखबिर की सूचना पर 10 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई गई है।

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सरफराज हुसैन, हेड कांस्टेबल राम आशीष यादव, हेड कांस्टेबल विनोद मौर्य तथा महिला हेड कांस्टेबल अहरसास यादव शामिल रहे। पुलिस टीम की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें