Search
Close this search box.

जय श्री कृष्णा फाउंडेशन का 16वां स्थापना दिवस: वाराणसी में 3 से 5 जुलाई तक भव्य ‘पंचामृत उत्सव’, भक्ति, सेवा और संस्कृति का संगम

वाराणसी । जय श्री कृष्णा फाउंडेशन अपने 16वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 3 से 5 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय भव्य ‘पंचामृत उत्सव’ का आयोजन करने जा रहा है। इस आयोजन की जानकारी संस्थापक श्री संजीव अग्रवाल एवं पंचामृत उत्सव संयोजक मंडल ने महमूरगंज स्थित ए.जी.आर. ऑटोमोबाइल शोरूम में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

उत्सव के तीनों दिनों में सेवा, संस्कृति, भक्ति और सामाजिक समरसता से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन अस्पताल एवं विद्यालयों में सेवा कार्यों के साथ मंदिरों में पूजन कार्यक्रम होंगे। दूसरे दिन दशाश्वमेध घाट पर खिचड़ी वितरण, गंगा दुग्धाभिषेक और वैचारिक संगोष्ठी ‘कॉफी विद JSK’ का आयोजन होगा। तीसरे दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में 251 जोड़ों द्वारा रुद्राभिषेक और बीएचयू स्वतंत्रता भवन में भव्य समापन समारोह होगा।

समापन सत्र में बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, फैशन शो, नए सदस्यों का शपथ ग्रहण और फाउंडेशन के समाचार पत्र का विमोचन भी किया जाएगा।आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन सेवा, समर्पण और संस्कारों का अद्भुत संगम होगा, जिसमें शहर के लगभग एक हजार सदस्य एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें