Search
Close this search box.

पर्यटकों के मोबाइल चोरी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 15 मोबाइल बरामद

वाराणसी । कमिश्नरेट के थाना सिगरा पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पर्यटकों और आम जनता के मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त मो0 शमशाद पुत्र फारूक, निवासी ग्राम भितवारिया कलाँ सोनपुर, थाना हर्रैया, जनपद बलरामपुर, उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कैन्ट रेलवे प्लेटफॉर्म संख्या 10-11 के पास माल गोदाम के पीछे थाना सिगरा क्षेत्र से पकड़ा गया।

अभियुक्त के कब्जे से कुल 15 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें 13 एंड्रॉयड मोबाइल और 2 की-पैड मोबाइल शामिल हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 2,20,000 रुपये बताई गई है। यह मामला मु0अ0सं0 0278/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।

प्रकरण के अनुसार, प्रयागराज निवासी सागर मिश्रा का मोबाइल वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के पास फ्लाईओवर के नीचे से चोरी हुआ था, जिसके बाद थाना सिगरा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें