Search
Close this search box.

CBSE पोर्टल की खामियां उजागर करने वाले 19 वर्षीय निसर्ग अधिकारी को IIT कानपुर में मिली नौकरी

नई दिल्ली: CBSE के OSM (ऑन-स्क्रीन मार्किंग) पोर्टल में सुरक्षा संबंधी खामियों को अपने ब्लॉग के माध्यम से उजागर कर चर्चा में आए 19 वर्षीय और 12वीं पास साइबर सुरक्षा शोधकर्ता निसर्ग अधिकारी को IIT कानपुर ने अपने साइबर सुरक्षा एवं साइबर डिफेंस केंद्र में नियुक्त किया है।

निसर्ग ने हाल ही में दावा किया था कि CBSE के OSM पोर्टल में कई गंभीर सुरक्षा कमजोरियां मौजूद थीं, जिनके जरिए अनधिकृत पहुंच संभव हो सकती थी। उनके खुलासे को देशभर में व्यापक सराहना मिली और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने जिम्मेदार तरीके से खामियों की जानकारी साझा करने के लिए उनकी प्रशंसा की।

अब IIT कानपुर ने उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें अपने साइबर सुरक्षा नवाचार केंद्र C3iHub में OSINT एवं थ्रेट इंटेलिजेंस इंजीनियर के रूप में शामिल किया है। यह नियुक्ति बताती है कि तकनीकी कौशल और एथिकल हैकिंग के क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं को देश के प्रमुख संस्थान भी महत्व दे रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें