Search
Close this search box.

प्रेमी संग मिलकर मां ने कराई 6 वर्षीय बेटे की हत्या, दोनों आरोपी जेल भेजे गए

मेरठ । में अपने ही 6 वर्षीय मासूम बेटे की हत्या कराने के आरोप में गुरप्रीत कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच के अनुसार गुरप्रीत कौर का प्रेम संबंध एचडीएफसी बैंक के अधिकारी अर्पित पाराशर से चल रहा था। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत का पति सऊदी अरब में रहता है और बेटा उसके अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था।

इसी कारण गुरप्रीत और उसके प्रेमी अर्पित ने कथित रूप से बच्चे की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने पहले अर्पित पाराशर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि अब गुरप्रीत कौर को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश और शोक का माहौल है।

Leave a Comment

और पढ़ें