वाराणसी: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में सपा की महिला विंग कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला. महिला कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क में पोस्टर जलाकर विरोध किया.
बता दें कि, एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था. इस दौरान भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहें.









