Search
Close this search box.

वाराणसी में अपने 50वें दौरे पर बोले पीएम मोदी-काशी मेरी और मैं काशी का, गैंगरेप घटना पर हुए सख्त, कांपने लगे कमिश्नर

वाराणसी: उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने के बाद पहली बार शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी पहुंचे हैं। उन्होंने यहां 39 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी, इसके साथ ही उन्होंने यहां तीन बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए हैं।

तीन बुजुर्गों को दिया आयुष्मान कार्ड

सभा स्थल पहुंच के बाद पीएम मोदी ने 70 वर्ष से अधिक आयु के तीन बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड दिए इसके साथ ही तीन जीआई उत्पादों को प्रमाणपत्र दिया है। जैसे ही पीएम के हांथों से तीन बुजुर्गों ने प्रमाणपत्र पाया उनके चेहरे की खुशी देखने के लायक थी।

गैंगरेप घटना पर पीएम सख्त

पीएम मोदी ने वाराणसी की गैंगरेप घटना को लेकर अधिकारियों से बात की। दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का निर्देश भी दिया। यूपी सूचना विभाग के हवाले से आई खबर के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी पहुंचते ही शहर में हाल ही में हुई आपराधिक बलात्कार की घटना के बारे में वाराणसी के पुलिस आयुक्त, संभागीय आयुक्त और जिला मजिस्ट्रेट से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने उन्हें दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित उपाय लागू करने के निर्देश दिए।

काशी हमार हौ, हम काशी के हौ- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरूआत भारत माता के जयकारे से शुरूआत की इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “काशी हमार हौ, हम काशी के हौ’’ हमरे परिवार के हमरे लोगन के हमार प्रणाम। आप सब लोग यहां हमें आपन आशीर्वाद देला। हम ई प्रेम के कर्जदार हौ। काशी हमार हौ, हम काशी के हौ। संकटमोचन के दर्शन का सौभाग्य मिला। काशी की जनता आज विकास का उत्सव मनाने यहां इकट्ठी हुई है।

सीएम ने जताया पीएम मोदी का आभार

सीएम योगी ने काशी में पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि पीएम मोदी के हांथो 4000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास आपके द्वारा प्रदान की जा रही है। इसके लिए आपका हृदय से धन्यवाद। काशी में और उत्तर प्रदेश के प्रोडक्ट को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें