Search
Close this search box.

Varanasi News: थाईलैंड में पूजा पटेल ने लहराया तिरंगा, किक बॉक्सिंग में पदक जीतने पर स्कूल के अध्यापकों ने किया स्वागत

Varanasi News: राजातालाब आराजी लाइन विकासखंड के मेहदीगंज स्थित पी एस पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अमरनाथ पटेल की नेतृत्व में मंगलवार को स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान स्कूल के डायरेक्टर दिनेश पटेल ने थाईलैंड में किक बॉक्सिंग में रजत पदक विजेता खिलाड़ी पूजा पटेल को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत कर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना कि।

बता दें कि, थाईलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 50 किलो भार में किक बॉक्सिंग में पूजा ने रजत पदक हासिल किया. उनकी इस सफलता से पूरे परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है. डायरेक्टर दिनेश पटेल ने बताया कि पूजा पटेल इस विद्यालय की पूर्व छात्रा रह चुकी है। इन्होंने क्षेत्र के साथ-साथ हमारे विद्यालय का भी नाम रोशन किया है। जिसको लेकर हमारे स्कूल के सभी अध्यापक व अध्यापिकाएं गर्वान्वित है।

चेयरमैन अमरनाथ पटेल ने बताया कि पूजा पटेल ने थाईलैंड में 7 से 12 अप्रैल तक आयोजित किंग बॉक्सिंग वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान उनके कोच गोपाल बहादुर शाही का भी स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रबंधक उत्तम पटेल, प्रिंसिपल कल्पना शर्मा रेखा पटेल, प्रियांशी श्रीवास्तव, अमृता जोशी, वंदना, अर्चना, आकांक्षा, दिनेश, आकाश, संदेश शुभम, अजीत आदि अध्यापक गण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- रामविलास यादव

Leave a Comment

और पढ़ें