Search
Close this search box.

डीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने संभाली वाराणसी की कमान, मीडिया से बोले- काशी में आना सौभाग्य की बात

वाराणसी के नए डीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने आज बुधवार को जिले की कमान संभाल ली है. इस दौरान डीएम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देशों पर काम करना है, काशी में आना सौभाग्य की बात है.

हन्होंने कहा कि मेरे लिए काशी के विकास के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा जो खाका खींचा है, उसपर अच्छे से कार्य करना यह हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी. जनसुनवाई के दौरान जो भी पीड़ित आएगा उसको न्याय मिले और कोई निराश न जाए यह भी हमारी प्राथमिकता रहेगी और अधिक से अधिक मामलों को सुलझाया जा सके.

Leave a Comment

और पढ़ें