Search
Close this search box.

गाज़ीपुर: जितिया व्रत नहाने जा रही महिलाओं से भरी ऑटो पलटी, तीन घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: जनपद के मोहम्मदाबाद थाना अंतर्गत बढ़ईपुर गांव से कुछ महिलाएं ऑटो से गौसपुर घाट गंगा नहाने के लिए जा रही थी. ऑटो चालक मोहम्मदाबाद के आदिलाबाद चौराहे पर आने के पश्चात अपना नियंत्रण खो बैठा। जिससे ऑटो पलट गया. जिसमें तीन महिलाएं घायल हो गई. इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रही.

बता दें की घायल महिलाओं में रेनू पत्नी संतोष उम्र लगभग 42, बागेश्वरी देवी पत्नी कैलाश उम्र लगभग 60 वर्ष, फूलमती पत्नी पुनवासी उम्र लगभग 55 साल बताया है. घटनास्थल परमौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद भेजा। जहां उनका इलाज चल रहा है.

वहीं स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. आशीष राय ने बताया की सभी घायल महिलाओं का इलाज चल रहा है, सभी लोग खतरे से बाहर है. बताया जा रहा है कि ऑटो चालक मौके से फरार हो गया. ऑटो चालक किसी निवासी का रिश्तेदार बताया जा रहा है.

Leave a Comment

और पढ़ें