Search
Close this search box.

वाराणसी दो पक्षों में विवाद को लेकर चली गोली, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

वाराणसी: शिवपुर सीध्दीपुर बनारस बार के अध्यक्ष सतीश तिवारी के अनुसार उनका वाहन खराब हो गया था और वो मिस्त्री बुलाकर वाहन को उसके हवाले कर घर चले आये थे।

मिस्त्री और उसके साथी वाहन को ढकेल कर ले जा रहे थे तभी दूसरे पक्ष ने वाद-विवाद के बाद फायरिंग कर दी, गोली मिस्त्री सोनू सोनकर के कंधे पर लगी है, जिसका ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है

मिस्त्री की तहरीर पर शिवपुर थाने में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस मामले की जांच कर रही है, गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें