अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सप्ताह अपनी मिडिल ईस्ट की यात्रा पर थे। वह सऊदी अरब के शाही मेहमान बने। इस दौरान वहां के शेखों की अमीरी देख वह दंग रह गए। ट्रंप ने वहां लगे शानदार मार्बल की खूब तारीफ की और उसे व्हाइट हाउस में लगवाने की भी बात की। बता दें कि, डोनाल्ड ट्रम्प के इस दौरे पर दोनों देशों के बीच कई रक्षा समझौतों पर सहमति बनी है।









