Search
Close this search box.

वाराणसी: Morpheus Aakriti International IVF Centre ने पूरे किए 10 गौरवपूर्ण वर्ष

वाराणसी: Morpheus Aakriti International IVF Centre ने आज अपने 10 वर्षों की उल्लेखनीय यात्रा का भव्य उत्सव मनाया। यह अवसर न केवल एक मेडिकल उपलब्धि का प्रतीक था, बल्कि उन हजारों परिवारों की खुशियों का भी उत्सव था, जिनकी गोदें इस सेंटर की वजह से भरीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सौरभ श्रीवास्तव एवं अतिथि विशेष के रूप में पूर्व महापौर एवं लोकप्रिय समाजसेविका श्रीमती मृदुला जायसवाल जी उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने IVF सेंटर द्वारा दिए जा रहे सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे वाराणसी वासियों के लिए एक आशीर्वाद बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं डॉ. दिव्या अग्रवाल (IVF विशेषज्ञ एवं निदेशक- आयुष्मान हॉस्पिटल) ने बताया कि 2015 में जब Morpheus IVF और Ayushman Hospital ने हाथ मिलाया, तब उद्देश्य केवल इलाज नहीं था बल्कि एक सपना था कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के दंपतियों को घर के पास ही विश्वस्तरीय उपचार मिले।

इस Indo-German साझेदारी के अंतर्गत अत्याधुनिक तकनीकों, प्रशिक्षित डॉक्टर्स, और नैतिक चिकित्सा प्रक्रिया को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया गया। इन 10 वर्षों में संस्थान ने न केवल मरीजों को सेवा दी, बल्कि IUI, CME वर्कशॉप्स और क्लिनिकल ट्रेनिंग के माध्यम से कई नए चिकित्सकों को प्रशिक्षित भी किया।

कार्यक्रम में IVF से लाभान्वित माता-पिता ने मंच पर अपने अनुभव साझा किए, जिससे पूरे सभागार में भावनात्मक माहौल बन गया। आयोजन में डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों, और समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोगों की भागीदारी रही।

संस्थान ने इस अवसर पर यह भी संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में भी वे अपने अनुभव, तकनीक और सेवा भावना से हजारों और परिवारों के जीवन में आशा और खुशियाँ लाने के लिए तत्पर रहेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें