Search
Close this search box.

गाजीपुर: मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ा कदम, 8 खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने, व्‍यापारियो में हड़कंप

गाजीपुर: जिलाधिकारी कार्यालय के निर्देश पर जनपद गाजीपुर में खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की गई है। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) डॉ. दिनेश कुमार एवं सहायक आयुक्त (खाद्य) आर.सी. पाण्डेय के निर्देशन में खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट की रोकथाम हेतु विशेष अभिसूचना आधारित अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत कुल 08 खाद्य पदार्थों के नमूने विभिन्न स्थानों से एकत्र किए गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार मिश्र एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचंद गुप्ता के नेतृत्व में डॉ. तुलिका शर्मा, राजीव कुमार सिंह, वीरेंद्र यादव, पंकज कुमार कन्नौजिया एवं अरविंद प्रजापति की टीम ने यह कार्रवाई की।

नमूने लिए गए स्थान व उत्पाद इस प्रकार हैं:

  1. मेसर्स- पाल प्रोविजन स्टोर, धरम्मरपुर गाजीपुर – रिफाइंड सोयाबीन ऑयल
  2. मेसर्स- सुजीत किराना एवं जनरल स्टोर, बरसड़ा, करंडा – वनस्पति
  3. संतोष कुमार मद्धेशिया का प्रतिष्ठान, चक काफिया, कबीरपुर, बहरियाबाद – वनस्पति (मयूर ब्रांड)
  4. राजेश गुप्ता का प्रतिष्ठान, बहरियाबाद – रिफाइंड सोयाबीन ऑयल (इमामी ब्रांड)
  5. नितिन कुमार का प्रतिष्ठान, कल्याणपुर, मुहम्मदाबाद – रिफाइंड पामोलीन ऑयल (रूचि गोल्ड)
  6. मेसर्स- अरविंद सेल्स कार्पोरेशन, पावर हाउसगंज रोड, मुहम्मदाबाद – वनस्पति (रूचि नं-1)
  7. मेसर्स- नीलकमल स्वीट हाउस, उचौरी, सैदपुर – पनीर
  8. मेसर्स- महादेव छेना पनीर भंडार, उचौरी, सैदपुर – पनीर

सभी नमूने राज्य खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश को परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत संबंधित प्रतिष्ठानों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं प्रशासन का उद्देश्य है कि आमजन को शुद्ध, सुरक्षित एवं मिलावट रहित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो और मिलावटखोरों पर सख्त शिकंजा कसा जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें