सोनभद्र: पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर रामगढ़ कस्बे में जुलूसे मोहम्मदी बड़े ही अदबो एहतराम और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस रामगढ़ मस्जिद से उठाकर ब्लॉक रोड, मैन मार्केट, पचोखर रोड, किसान सेवा केंद्र, पेट्रोल टंकी और पुराने डाक खाने से होता हुआ पुनः मस्जिद पर जाकर संपन्न हुआ।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने माइक से नात पेश करते हुए और नारे तकबीर “अल्लाहु अकबर” की सदाएं बुलंद कीं। मस्जिद के मौलाना आलम कादरी नूरी ने संबोधित करते हुए कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हमें नफरत मिटाकर मोहब्बत और भाईचारे के साथ जीवन जीने का संदेश देता है।
जुलूस में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पन्नूगंज थाना प्रभारी अपनी फोर्स के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में कमेटी के सदर अकबर अंसारी, नायब सदर तेजू अंसारी, खजांची अलहम, सीगेटरी मुजफरूल हक, मोहतमिम इजहार अली समेत जावेद, जहागीर खान, हसन, समीर वारसी, टीपू, राज खान, रजू खान, हसनैन, सलमान, रिक्की उर्फ साहिद, सिराज, गुलाम, टाइगर, ताज खान, सुहेल, लकूम अंसारी आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
इसके साथ ही आजाद समाज पार्टी युवा मंच के जिलाध्यक्ष राहुल राव भी अपनी टीम के साथ जुलूस में शामिल होकर लोगों का स्वागत किया।










