Search
Close this search box.

सेवापुरी में छात्राओं ने निकाली विशाल तिरंगा रैली, गूंजे ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे

वाराणसी। सेवापुरी स्थानीय भीषमपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय, सेवापुरी में जश्न-ए-आजादी के तहत मंगलवार को देशभक्ति से ओतप्रोत विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में महाविद्यालय की छात्राओं के साथ प्राध्यापक एवं कर्मचारी शामिल हुए। छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’, ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ और ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’ के गगनभेदी नारे लगाए।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रविप्रकाश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली महाविद्यालय परिसर से निकलकर आसपास के गांवों का भ्रमण करते हुए तक्खू की बौली बाजार पहुंची। इस दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

प्राचार्य प्रो. रविप्रकाश गुप्ता ने कहा कि तिरंगा रैली केवल देशभक्ति की भावना व्यक्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि नागरिकों को उनके अधिकारों और दायित्वों का बोध कराने तथा राष्ट्र के प्रति निष्ठा व्यक्त करने का अवसर भी है।

रैली का नेतृत्व प्रो. कमलेश वर्मा, प्रो. रामकृष्ण गौतम, प्रो. सत्यनारायण वर्मा, डॉ. स्वर्णिम घोष, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. संजय भारती, डॉ. सुष्मिता, डॉ. सुधा तिवारी, डॉ. रश्मि कुमारी, राम किंकर सिंह, रामायण विश्वकर्मा, दयाराम यादव एवं मिट्ठू राम ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें