Search
Close this search box.

एपेक्स पैरामेडिकल छात्र ने एसडीपी रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल

वाराणसी । एपेक्स हॉस्पिटल ब्लड सेंटर में एपेक्स पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के कार्डियोलॉजी डिप्लोमा के छात्र दुर्गेश ने जरूरतमंद मरीज के लिए एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) रक्तदान कर मानवता और सेवाभाव की मिसाल पेश की।

जानकारी के अनुसार, एक अन्य अस्पताल में भर्ती 58 वर्षीय मरीज गंभीर गुर्दे की समस्या (AKI) से पीड़ित थे। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें एसडीपी की आवश्यकता बताई, लेकिन संबंधित ब्लड ग्रुप का डोनर उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। जरूरत की जानकारी मिलने पर छात्र दुर्गेश ने बिना किसी संकोच के आगे आकर एपेक्स हॉस्पिटल ब्लड सेंटर में स्वैच्छिक रूप से एसडीपी दान किया। इससे मरीज के उपचार के लिए समय पर आवश्यक रक्त घटक उपलब्ध कराने में मदद मिली।

एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो. डॉ. एसके सिंह ने दुर्गेश के इस मानवीय प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्त एवं रक्त घटकों का दान समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना का महत्वपूर्ण उदाहरण है। युवाओं का स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना दूसरों को भी जीवनरक्षा के इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करता है। ब्लड सेंटर में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त एवं आवश्यक रक्त घटकों की सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें