Search
Close this search box.

सोनभद्र: पीएम मोदी के जन्मदिन पर चलाया स्वच्छता अभियान, मरीजों में वितरित किए फल-ब्रेड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सोनभद्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन (17 सितंबर) के अवसर पर भाजपा मंडल दुद्धी ने सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की। कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत के शिवाजी तालाब पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने तालाब और घाटों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

अभियान का नेतृत्व मंडल संयोजक मनीष जायसवाल ने किया। इस दौरान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ और नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि आज का दिन खास है क्योंकि यह विश्वकर्मा पूजा के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन भी है।

दोपहर में कार्यकर्ताओं ने दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। इसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों में फल, ब्रेड और बिस्किट का वितरण किया गया।

जिला मंत्री दिलीप पांडेय और मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने बताया कि सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा और इसका समापन गांधी जयंती पर होगा। इस दौरान पूरे मंडल में स्वच्छता अभियान, रक्तदान, नारी शक्ति चौपाल, प्रबुद्धजनों का सम्मान और “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम होंगे।

शाम को कार्यकर्ताओं ने संकट मोचन मंदिर पर हनुमान चालीसा पाठ और मिष्ठान वितरण भी किया। कार्यक्रम में जिलाकार्य समिति सदस्य रामनिवास तोमर, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू, डॉ. शाह आलम, वरिष्ठ नेता रामेश्वर रॉय, मंडल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें