Search
Close this search box.

जीएसटी बचत उत्सव को लेकर अहरौरा में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव की पदयात्रा आज

मिर्जापुर। केंद्र सरकार द्वारा नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी के अंतर्गत किए गए ऐतिहासिक सुधारों के प्रचार-प्रसार के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से “जीएसटी बचत उत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को दोपहर 3 बजे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह अहरौरा नगर में पदयात्रा करेंगे।

यह पदयात्रा टिकरा खरंजा तिराहा से प्रारंभ होकर क्रय-विक्रय सहकारी समिति प्रा. लि. अहरौरा के प्रांगण में पहुंचेगी। यहां राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण करेंगे और पदयात्रा का समापन होगा।

भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर ने बूथ से लेकर मंडल स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और पत्रकारों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

रिपोर्ट – अनूप कुमार

Leave a Comment

और पढ़ें