संभल: मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब एक बार फिर विवादों में हैं। संभल जनपद में उनके खिलाफ चिटफंड के जरिए लोगों से ठगी करने का मामला दर्ज किया गया है।
आरोप है कि जावेद हबीब की आड़ में लोगों से निवेश कराया गया और बाद में रकम लौटाई नहीं गई। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि जावेद हबीब इससे पहले भी विवादों में रहे हैं। कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन पर हेयर कटिंग के दौरान ग्राहक पर थूकने का आरोप लगा था। हालांकि, उस मामले में उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।










