Search
Close this search box.

Bihar Election 2025 Dates LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान; दो चरणों में मतदान, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। इस बार राज्य में दो चरणों में मतदान होगा — पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को। वहीं, 14 नवंबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण पूरा कर लिया गया है, और नामांकन से 10 दिन पहले तक छूटे हुए नाम जोड़े जा सकेंगे। इस बार 14 लाख नए मतदाता सूची में शामिल हुए हैं।

आयोग ने बताया कि हाल ही में सभी राजनीतिक दलों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बलों के साथ व्यापक बैठकें की गई हैं ताकि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

राजनीतिक मोर्चे पर अभी तक एनडीए और महागठबंधन दोनों में सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई है। एनडीए में भाजपा, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हम पार्टी और आरएलएम शामिल हैं, जबकि महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी, वाम दल और लोजपा (पशुपति पारस) हैं।

2020 के चुनाव नतीजे:
243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए ने 125 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं। भाजपा को 74, जेडीयू को 43, आरजेडी को 75, और कांग्रेस को 19 सीटें मिली थीं। नीतीश कुमार ने तब मुख्यमंत्री पद संभाला था।

हालांकि, 2022 में उन्होंने आरजेडी के साथ गठबंधन किया, लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव से पहले वे फिर से एनडीए में शामिल हो गए। इस समय नीतीश कुमार एनडीए का हिस्सा हैं और मुख्यमंत्री पद पर बने हुए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें