Search
Close this search box.

चंडीगढ़: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने आवास पर खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़: हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पुरन सिंह ने सोमवार को चंडीगढ़ में अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि उन्होंने सेक्टर 11 स्थित अपने आवास में खुद को गोली मारी।

वाई पुरन सिंह वर्तमान में आईजी पीटीसी सुनारिया के पद पर तैनात थे। इसके अलावा वे पहले रोहतक में आईजी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। उनके आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

Leave a Comment

और पढ़ें