Search
Close this search box.

गाजीपुर: बिजली विभाग की लापरवाही से पोखरी में गिरा जर्जर तार, सैकड़ों मछलियों की मौत

गाजीपुर: भांवरकोल के चक अहमद कलां में बीती रात बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक जर्जर तार टूटकर पोखरी में गिर गया। इस हादसे में पोखरी में पाली गई हजारों मछलियों की करंट से मौत हो गई।

घटना से मछली पालन करने वाले लालबाबू शर्मा चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पोखरी पर बिजली विभाग ने एलटी तार को बांस के सहारे गुजारा था, जो पहले से ही जर्जर हालत में था। बीती रात तार टूटकर सीधे पोखरी में गिर गया, जिससे करीब एक साल पहले छोड़ी गई हजारों मत्स्य अंगुलिकाओं की मौत हो गई, जो अब बड़ी हो चुकी थीं।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार विभाग को तार बदलने की जानकारी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस हादसे ने मछलीपालकों में रोष और चिंता दोनों पैदा कर दी है।

ब्यूरोचीफ- संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें