गाजीपुर: बहरियाबाद क्षेत्र के रायपुर स्थित लालसा इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को ‘खेल एवं विज्ञान प्रदर्शनी–2025’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह, उमंग और रचनात्मकता का अनोखा संगम प्रस्तुत किया। बच्चों के सूक्ष्म एवं तकनीकी रूप से उन्नत मॉडलों को देखकर अभिभावक भी आश्चर्यचकित रह गए और विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था की सराहना की।
अभिभावकों ने की बच्चों के हुनर की सराहना
अभिभावकों ने कहा कि बच्चों की प्रगति और उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। स्कूल द्वारा बच्चों की रचनात्मक क्षमता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने की पहल काबिल-ए-तारीफ है।
चेयरमैन अजय यादव ने बढ़ाया मनोबल
लालसा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन और लालसा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक अजय यादव ने कहा कि बच्चों में रचनात्मकता की कमी नहीं होती, कमी होती है तो संसाधनों की। लेकिन विद्यालय में संसाधनों की कभी कमी नहीं होने दी जाती।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चा अनोखा होता है और अपने लक्ष्य को साधने के लिए परिश्रम व रचनात्मकता जरूरी है। अभिभावकों से उन्होंने आग्रह किया कि बच्चों को सम्मान, अनुशासन और संस्कार देना बेहद जरूरी है।
प्रधानाचार्य महेश मिश्र ने रखी वैज्ञानिक सोच पर जोर
प्रधानाचार्य महेश मिश्र ने कहा कि खेल और विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों में तार्किक सोच, टीमवर्क और आत्मविश्वास विकसित होता है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों को प्रयोगधर्मी शिक्षा का वास्तविक अनुभव दिया है।
बच्चों ने बनाए आकर्षक वैज्ञानिक मॉडल
प्रदर्शनी में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने विषय आधारित उच्चस्तरीय मॉडल तैयार कर अपनी वैज्ञानिक समझ और नवाचार का प्रदर्शन किया।
प्रमुख मॉडल इस प्रकार रहे—
- मानव डीएनए मॉडल: 12वीं – इशिका, मोनिज़ा, आकांक्षा, संजना, खुशी
- वॉटर लेवल इंडिकेटर: कक्षा 7 – शिवाय, वेदांक, विपिन, अर्णब, आयुष, गोविंद
- ज्वालामुखी मॉडल: कक्षा 6 – राजेश, यशवर्धन, राघवेन्द्र, मोहन, नमन
- सौर मंडल मॉडल: कक्षा 9 – जीत, सूर्यांश, यश, दिग्विजय, आदित्य
- रिफ्लेक्शन मॉडल: कक्षा 1 – दिव्यांशी, इशिका, विभा, खुशबू, खुशी
- होलोग्राम मॉडल: कक्षा 8 – सलोनी, आरिशा, सान्वी, आयजा, कर्तिका, अमृता
- जल चक्र मॉडल: कक्षा 10 – आयुषी, अजल, हर्ष, वैष्णवी
- कोशिका कार्य प्रणाली मॉडल: कक्षा 9 – अविका, वर्षा
- सोलर ओवन: कक्षा 6 – शगुन, अनुष्का, आकांक्षा
- वर्षा जल संचयन मॉडल: कक्षा 6 – आयुषी, अग्रिमा, फातिमा, हाजरा, श्रृष्टि, प्रियदर्शिनी
- मानव दांत मॉडल: कक्षा 6 – अनन्या, आयुषी, आस्था, शगुन
- न्यूरॉन मॉडल: कक्षा 8 – आस्था, जानकी, गीतांजलि, श्रेयांशी, अदिति
- मैन्युअली ऑपरेटेड लिफ्ट मॉडल: कक्षा 7 – दिव्यांशी, शालिनी, रिया, नैन्सी
- मानव उत्सर्जी तंत्र मॉडल: कक्षा 8 – प्रियांशी, मानवी, स्नेहा, दिव्या
- मानव परिसंचरण तंत्र मॉडल: कक्षा 11 – प्रतिभा, रोली, सोनाली, डिम्पी, शिवांगी
- प्रकाश संश्लेषण मॉडल: कक्षा 7 – आरुषि, नव्या, प्रतिभा
- हाइड्रोलिक क्रेन मॉडल: कक्षा 8 – अर्पित, अमित
- पवन चक्की मॉडल: कक्षा 6 – दिव्यांशु, अंश, आर्यन, आयुष
- चंद्रयान-3 मॉडल: कक्षा 8 – जाज़, अमन, आरुष, सैयद शहबाज़, आदित्य
- एस्केलेटर मॉडल: कक्षा 6 – विश्वास, आदित्य, कृष्णा, अभियान
- ग्रीन हाउस मॉडल: कक्षा 10 – मरियम, खुशी, काजल
- श्वसन तंत्र मॉडल: कक्षा 9 – आयुष, श्रेयांश, सिद्धार्थ, प्रियम, आरव, अंश
कार्यक्रम में मौजूद रहे
वहीं कार्यक्रम में प्रियेश गुप्ता, गोपाल सेन, अनिल राजभर, राजकुमार कन्नौजिया, अरविंद कुशवाहा, रवि कुशवाहा, बिंदेश, प्रियंका, सुरेश यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।
ब्यूरोचीफ– संजय यादव









