Search
Close this search box.

वाराणसी: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में में प्रदर्शन, अधिवक्ताओं ने फूंका पुतला

वाराणसी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में देशभर में जारी प्रदर्शन के क्रम में शुक्रवार को वाराणसी के कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।

प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों के साथ लगातार अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो बेहद चिंताजनक और निंदनीय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में “दीपू” नामक व्यक्ति के साथ हुई घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है।

अधिवक्ताओं ने कहा कि “जिस तरह से वहां हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, वह बेहद दुखद है। भारत सरकार को इस मामले में सख्त कदम उठाने चाहिए और बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाना चाहिए कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।”

प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां सभी समुदायों को सुरक्षा और सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि भारत में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थी भी सुरक्षित हैं और उनके साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता, क्योंकि भारत अत्याचार के खिलाफ है और मानवता में विश्वास करता है।

अधिवक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार नहीं रुके, तो विरोध प्रदर्शन और तेज किए जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी तैनात रही।

Leave a Comment

और पढ़ें