Search
Close this search box.

गहमर ट्रिपल मर्डर मामला: थानाध्यक्षों पर गिरी गाज, एक निलंबित, दूसरा लाइन हाजिर

गाजीपुर। गहमर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने लापरवाही बरतने पर सख्त रुख अपनाते हुए दो थानाध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई की है।

घटना के बाद सैदपुर कोतवाल शैलेश मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है, जबकि गहमर कोतवाल दीनदयाल पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

लापरवाही पर गिरी गाज

जानकारी के अनुसार, जिस समय गहमर क्षेत्र में विवाद के दौरान ट्रिपल मर्डर की घटना हुई, उस वक्त थाना प्रभारी शैलेश मिश्रा तैनात थे। आरोप है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे मामला बढ़ता चला गया और तीन लोगों की हत्या हो गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच कराई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

डीआईजी के निरीक्षण के बाद हुई कार्रवाई

घटना के बाद डीआईजी वाराणसी रेंज वैभव कृष्ण ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सामने आई लापरवाहियों के आधार पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक गाजीपुर को संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

नए थाना प्रभारियों की तैनाती

कार्रवाई के बाद प्रशासन ने नई तैनाती भी कर दी है—

  • मुहम्मदाबाद कोतवाल प्रमोद मिश्रा को बनाया गया गहमर का नया प्रभारी निरीक्षक
  • विवेचना सेल में तैनात वीरेंद्र प्रताप को बनाया गया सैदपुर कोतवाल

रिपोर्ट – उमेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें