Search
Close this search box.

मिर्जापुर: कछवां में युवक की गोली लगने से मौत, पत्नी समेत दो पर हत्या का मुकदमा दर्ज

मिर्जापुर। जनपद के थाना कछवां क्षेत्र में एक युवक की गोली लगने से मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सद्दाम अंसारी के रूप में हुई है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

थाना कछवां पर वादी सलीम अंसारी पुत्र मुनौव्वर अंसारी, निवासी लखनीपुर, थाना बक्सा, जनपद जौनपुर द्वारा सूचना दी गई कि उनके पुत्र सद्दाम अंसारी को गोली लगी थी, जिसकी इलाज के दौरान क्रिश्चियन हॉस्पिटल कछवां में मृत्यु हो गई।

वादी ने संदेह जताया है कि उनके बेटे की हत्या उसकी पत्नी सविता और चचेरे भाई अरबाज पुत्र घबडू (निवासीगण लखनीपुर, थाना बक्सा, जौनपुर) द्वारा की गई है।

नामजद अभियुक्त हिरासत में

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कछवां पर मु0अ0सं0–249/2025, धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने नामजद दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कांशीराम आवास में रहता था मृतक

पुलिस के अनुसार मृतक सद्दाम अंसारी अपनी पत्नी के साथ थाना कछवां क्षेत्र अंतर्गत कांशीराम आवास कॉलोनी में किराए के कमरे में रहता था।

Leave a Comment

और पढ़ें